जल्दबाजी नहीं करना चाहता: मांडविया ने बच्चों के कोविड-रोधी टीकाकरण पर कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2021

नयी दिल्ली|  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार बच्चों को कोविड-रोधी टीका लगाने में जल्दबाजी नहीं करना चाहती और इस संबंध में कोई भी निर्णय विशेषज्ञों की राय के आधार पर ही लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: डब्ल्यूएचओ से स्वीकृत टीकों के निर्माता कोवैक्स को प्राथमिकता दें: विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख

उन्होंने एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम इस बात को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते। चूंकि यह बच्चों से जुड़ा मामला है, इसलिए विशेषज्ञ समूह और अध्ययन कर रहे हैं।’’

मांडविया ने कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक दिए जाने की संभावना पर कहा कि पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध हैं और टीकाकरण के लिए पात्र लोगों को दो-दो खुराक दिए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इसके बाद, विशेषज्ञ की सिफारिश के आधार पर बूस्टर खुराक देने पर निर्णय लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: टीके की पर्याप्त आपूर्ति के बावजूद यूरोप महामारी का केंद्र बन रहा: विश्व स्वास्थ्य संगठन

प्रमुख खबरें

Pakistan: PTI के प्रदर्शन से पहले Imran Khan की दो और बहनें हिरासत में, कोट लखपत जेल भेजी गईं

Sangrur में व्यक्ति के आत्महत्या प्रयास के बाद Punjab में मादक पदार्थों पर सियासी तकरार

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार