क्रिकेट ही नहीं, पाकिस्तान के साथ सभी खेल रिश्ते खत्म करो: गांगुली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2019

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर बुधवार को पाकिस्तान के साथ सभी खेल रिश्ते तोड़ने की मांग की। इस हमले में 40 सीआरपीएफ कर्मियों की मौत हो गई थी। गांगुली ने एक समय टीम इंडिया के अपने साथी रहे हरभजन सिंह का समर्थन करते हुए कहा कि विश्व कप के एक मैच में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने से भारत की संभावनाओं पर असर नहीं पड़ेगा। हालांकि गांगुली ने यह नहीं बताया कि भारत का यह विरोध एक मैच के लिए सांकेतिक होना चाहिए या पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल या फाइनल में खेलने की स्थिति में भी भारत को मैदान पर नहीं उतरना चाहिए।

गांगुली ने इंडिया टीवी से कहा, ‘यह 10 टीमों का विश्व कप है और प्रत्येक टीम अन्य टीम के साथ खेलेगी और मुझे लगता है कि अगर भारत विश्व कप में एक मैच नहीं खेलता है तो यह कोई मुद्दा होगा।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आईसीसी के लिए भारत के बिना विश्व कप में जाना काफी मुश्किल होगा। लेकिन आपको यह भी देखना होगा कि क्या भारत में आईसीसी को ऐसी चीज करने से रोकने की ताकत है। लेकिन निजी तौर पर मुझे लगता है कि कड़ा संदेश दिया जाना चाहिए।’ 

इसे भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल बोले, पाकिस्तान को सबक सिखाने का आ गया है समय

गांगुली ने कहा कि भारत को पड़ोसी देश से सभी संबंध तोड़ देने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने जो भी प्रतिक्रिया दी वह सही है। इस घटना के बाद पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने की कोई संभावना नहीं है। मैं सहमत हूं कि इस हमले के बाद भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट, हाकी या फुटबाल ही नहीं बल्कि सभी संबंध तोड़ देने चाहिए। 

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास