न्याय नहीं, सिर्फ़ सत्ता की राजनीति का प्रतीक, नीतीश सरकार पर किस बात को लेकर भड़के राहुल गांधी

By अंकित सिंह | Jun 05, 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बलात्कार पीड़िता की मां का इलाज करने वाले एक डॉक्टर की बेरहमी से पिटाई की कथित घटना को लेकर गुरुवार को बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की और कहा कि अपराध, बेरोजगारी और पलायन राज्य की सत्तारूढ़ सरकार की असली पहचान बन गए हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने यह भी कहा कि बिहार में जेडी(यू)-बीजेपी सरकार सत्ता की राजनीति का प्रतीक बन गई है और अन्याय के इस चक्र को तोड़ने और राज्य को सुरक्षा, स्वाभिमान और गरिमा के रास्ते पर आगे ले जाने का समय आ गया है।

इसे भी पढ़ें: अपने 9वीं फेल बेटे को बिहार का राजा बनाना चाहते हैं, लालू यादव पर प्रशांत किशोर का तंज

उनकी टिप्पणी बिहार कांग्रेस द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो पर आई, जिसमें डॉ. जितेंद्र यादव को दिखाया गया था, जो कथित तौर पर गया में एक बलात्कार पीड़िता के घर गए थे। बिहार कांग्रेस एक्स पर लिखा था कि बिहार में कुशासन राज का ‘ट्रवल इंजन' बेकाबू हो गया है। गया में बलात्कार पीड़िता की मां का इलाज करने उसके घर पहुंचे डॉक्टर जितेंद्र यादव को दुष्कर्म के आरोपियों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और पेड़ से बांधकर जमकर पीटा।

प्रमुख खबरें

Canada के CFB Wainwright सैन्य अड्डे पर भीषण आग से कई हताहत

Kolkata Durga Puja भगदड़ मामला: पुलिस ने आयोजकों समेत 12 लोगों को पकड़ा

Gwalior में अनियंत्रित ट्रक ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 की मौत

Delhi Half Marathon में चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड तोड़कर जीता खिताब