'मैं राजा नहीं हूं और राजा बनना भी नहीं चाहता', समर्थकों की नारेबाजी पर राहुल गांधी का जवाब, देखें Video

By अंकित सिंह | Aug 02, 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वह राजा नहीं बनना चाहते और इसकी अवधारणा के ही खिलाफ हैं। उन्होंने यह बात "संवैधानिक चुनौतियाँ: परिप्रेक्ष्य और रास्ते" विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। जैसे ही उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया, विज्ञान भवन हॉल में मौजूद समर्थकों ने "इस देश का राजा कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो" के नारे लगाने शुरू कर दिये। इस पर, गांधी ने जवाब दिया, "नहीं बॉस, मैं राजा नहीं हूं। राजा बनाना भी नहीं चाहता हूं। मैं राजा के खिलाफ हूं, अवधारणा के भी खिलाफ हूं।"

इसे भी पढ़ें: 'EC अब है ही नहीं', राहुल गांधी का आरोप, 2024 के लोकसभा चुनाव में हुई धांधली

उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में इसका सबूत दिया जाएगा कि कैसे लोकसभा चुनाव में धांधली हुई। उनके नए दावे पर निर्वाचन आयोग की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, आज (नरेन्द्र मोदी) प्रधानमंत्री पद पर बहुत ही साधारण बहुमत के साथ हैं। हमारा मानना है कि (लोकसभा चुनाव में) 70,80 या 100 सीट तक पर धांधली हुई है। यदि 15 सीट पर भी धांधली नहीं हुई होती, तो वह (मोदी) भारत के प्रधानमंत्री नहीं होते।

प्रमुख खबरें

Party Snacks का टेंशन खत्म! घर पर बनाएं रेस्टोरेंट-Style Hung Curd कबाब, सब पूछेंगे Recipe

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।