यह वक्त राजनीति का नहीं बल्कि मिलकर कोरोना को हराने का है: स्वतंत्र देव सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2021

लखनऊ।  कोरोना प्रबंधन को लेकर विपक्षी दलों खासकर समाजवादी पार्टीद्वारा भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र और राज्य सरकारों पर किये जा रहे तीखे हमलों के बीच शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ‘यह वक्त राजनीति करने का नहीं बल्कि सबको मिलकर कोरोना को हराने का है।’ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कोरोना प्रबंधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि दोनों एक दूसरे की नकली प्रशंसा कर रहे हैं जबकि आम जनता के उपचार की कोई व्यवस्था नहीं है। कोरोना प्रबंधन को लेकर यादव लगातार केंद्र और राज्‍य सरकार को कठघरे में खड़ा करते रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 1,06,276 है, जो 24 अप्रैल के एक्टिव केसों से लगभग 68 प्रतिशत कम है

सिंह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि देश को कोरोना टीका का विकास और उत्पादन करने में केवल नौ महीने का समय लगा और इसी अवधि में दो टीकों कोविशील्‍ड और कोवैक्सीन को मंजूरी दी गई। जनवरी 2021 में टीकाकरण शुरू हुआ और अप्रैल 2021 में तीसरे टीके को भी मंजूरी दी गई। उन्होंने उम्मीद जतायी कि सितंबर-अक्टूबर से बच्चों का टीकाकरण भी शुरू हो जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में तय समयसीमा में लोगों को टीका लग जाये इसके लिए टीका उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए पांच कंपनियों को कोवैक्सीन तथा 7 कंपनियों को स्पुतनिक-वी टीके के निर्माण का लाइसेंस दिया गया है।

प्रमुख खबरें

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ