CBI का नोटिस मिलने के बाद TMC सासंद अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट कर दिया ये बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2021

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने रविवार को जोर दिया कि उनकी पत्नी रुजिरा को सीबीआई द्वारा दिए गए नोटिस से पार्टी भयभीत होने वाली नहीं है। नोटिस में रुजिरा को पूछताछ के लिए अपराह्न तीन बजे अपने हरीश मुखर्जी रोड स्थित आवास पर उपस्थित रहने को कहा गया था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के शाहीन बाग में PFI के दफ्तर पर यूपी STF का छापा, बरामद किए बड़े दस्तावेज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा, अगर वे सोचते हैं कि इस तरह के हथकंडे अपनाकर हमें डरा सकते हैं तो वे गलती कर रहे हैं। हम उनमें से नहीं हैं जो भयभीत हो जाएं। हमें देश के कानून पर पूरा भरोसा है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने रविवार को सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी को नोटिस देकर उनसे कोयला चोरी मामले की जांच में शामिल होने को कहा।

प्रमुख खबरें

West Asia टेंशन से Stock Market में कोहराम, Sensex 1100 अंक लुढ़का, निवेशकों में हड़कंप

Middle East Crisis का Global Economy पर असर, Qatar की चेतावनी- कभी भी रुक सकती है Energy Supply

Iran-Israel तनाव से Crude Oil की कीमतों में आग, Brent दो साल के High पर पहुंचा।

Flipkart की IPO से पहले बड़ी तैयारी, Cost Cutting के नाम पर 500 कर्मचारियों की हुई छंटनी