होशंगाबाद में नोटरी अधिवक्ता ने की खुदखुशी,कोर्ट में खड़े होकर पिस्टल से मारी खुद को गोली

By सुयश भट्ट | Aug 27, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक नोटरी अधिवक्ता ने खुद को गोली मार खुदखुशी कर ली है। इस घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई है। वहीं इसके बाद पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची है।

आपको बता दें कि नोटरी अधिवक्ता आनंद दुबे ने सुबह 9.30 बजे खुद को गोली मार ली है। आनंद दुबे जब कोर्ट के गेट पर खुद के बैठने की जगह पर बैठे थे तभी उन्होने अचानक खुद को गोली मार ली है। जिसके बाद पुलिस को लोगों ने इस घटना की जानकारी दी और पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अभी तक इस घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है।

दरअसल कुछ माह पूर्व तक अधिवक्ता आनंद का जीवन आनंदमय ही था। अपने बेटे के साथ दुबे दंपत्ति सुखमय जीवन गुजार रहे थे लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। कोरोना के क्रूर पंजों ने आनंद की खुशियां छीन लीं। जानकारी मिली है कि उनकी पत्नी की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:प्रदर्शन में भैंस का इस्तेमाल करना कांग्रेस को पड़ा भारी, पशु क्रूरता का मामला हुआ दर्ज 

वहीं पुलिस और उनके अधिवक्ता साथियों के अनुसार जिला न्यायालय के बाहर अन्य अधिवक्ताओं की तरह उनकी भी अधिवक्ता टेबल है। वे सामान्य ही दिख रहे थे लेकिन अचानक उन्होंने पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। हालांकि अधिवक्ता आनंद की मौके पर मौत हो चुकी थी।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश