बजट 2022 केवल शब्दों का जाल, कृषि में निवेश के लिए कुछ नहीं: टिकैत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2022

नोएडा|  किसान नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को कहा कि 2022-23 का बजट महज शब्दों का जाल है और इसमें कृषि में पूंजीगत निवेश के लिए कुछ नहीं कहा गया। उ

न्होंने कहा कि बजट में केवल “अमृत महोत्सव”, “गतिशक्ति”, जैसे शब्द हैं जिनका कोई मतलब नहीं है। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि इस बजट से गरीबों, किसानों का फायदा नहीं होगा बल्कि केवल कॉर्पोरेट जगत को लाभ होगा।

बीकेयू ने यह भी दावा किया कि कृषि और अन्य संबंधित क्षेत्रों के लिए कुल बजट को पिछले साल के मुकाबले 4.26 प्रतिशत से घटाकर इस साल 3.84 प्रतिशत कर दिया गया है। टिकैत ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने, फसल बीमा योजना, फसल खरीद योजना और कृषि अवसंरचना कोष के लिए आवंटन को घटा दिया है।

प्रमुख खबरें

Middle East टेंशन से Stock Market में ब्लैक फ्राइडे, निवेशकों के डूबे 19 लाख करोड़

Iran संकट से भारत में गैस पर Panic, अचानक 20 लाख बढ़ी LPG Booking, सरकार ने दी बड़ी जानकारी

IPL 2026: KKR ने Blessing Muzarabani को किया टीम में शामिल, टी20 के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में है शुमार

IPL का जलवा! KKR के लिए Blessing Muzarabani ने ठुकराया PSL, पाकिस्तान में मचा हड़कंप