'अभी कुछ नहीं किया और पाकिस्तान को आ गया पसीना', सिंधु जल संधि पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

By अंकित सिंह | May 27, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 1960 की सिंधु जल संधि पर बुरी तरह से बातचीत की गई थी। गांधीनगर में गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जल संधि के निलंबन से पाकिस्तान अत्यधिक परेशान है। उन्होंने कहा कि मैं नई पीढ़ी को बताना चाहता हूँ कि कैसे हमारे देश को बर्बाद कर दिया गया। अगर आप 1960 की सिंधु जल संधि का अध्ययन करेंगे तो चौंक जाएँगे। उसमें तय हुआ था कि जम्मू-कश्मीर की नदियों पर बने बाँधों की सफाई नहीं की जाएगी। गाद निकालने का काम नहीं किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: 'हमने तय कर लिया है कांटे को निकालकर रहेंगे...', आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी की हुंकार

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप पहले से ही युद्ध में हैं और आपको उसी के अनुसार जवाब मिलेगा। हम किसी से दुश्मनी नहीं चाहते। हम शांति से रहना चाहते हैं। हम प्रगति भी करना चाहते हैं ताकि हम विश्व के कल्याण में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि 26 मई 2014 को मैंने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उस समय भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि अब हम जापान से आगे निकल गए हैं। मुझे आज भी याद है कि जब हम छठे से पांचवें स्थान पर पहुंचे थे, तो पूरे देश में उत्साह था, खासकर युवाओं में। इसका कारण यह था कि भारत ने यूनाइटेड किंगडम को पीछे छोड़ दिया था, वही देश जिसने हम पर 250 साल तक राज किया था। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज