By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2020
नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को हराने के लिए भाजपा या किसी भी अन्य दल को समर्थन देने संबंधी बसपा प्रमुख मायावती के बयान को लेकर बृहस्पतिवार को उन पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या इसके बाद भी कुछ बाकी रह गया है। प्रियंका ने मायावती के बयान का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘इसके बाद भी कुछ बाकी है?’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कुछ महीने पहले भी मायावती को इशारों-इशारों में ‘भाजपा का अघोषित प्रवक्ता’ बताया था।