भारत में Nothing Phone 3 आज होगा लॉन्च, कीमत, स्पेसिफिकेशन्स से लेकर जानें पूरी जानकारी

By Kusum | Jul 01, 2025

Nothing आज यानी 1 जुलाई को अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन फोन 3 लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसकी पुष्टि पहले ही कर दी थी और फ्लिपकार्ट पर इसका टीजर भी लाइव हो चुका है। लॉन्च इवेंट रात 10.30 बजे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा और माना जा रहा है कि ये फोन पिछले दोनों जेनरेशन से काफी ज्यादा पावरफुल और प्रीमियम होगा। वहीं इस बार ये डिवाइस इंडिया में मेक इन इंडिया के तहत तैयार किया गया है, जिसे लेकर ब्रांड ने काफी जोर दिया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस बार कंपनी ने एक 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस जोड़ने का फैसला किया है, जो ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। इसके आलावा लीक्स में सामने आया है कि पोन में एक अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का फ्रंट कैमरा शामिल होगा। 

 Nothing Phone 3   में 5,150mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसे 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं। सबसे खास बात इसका नया Glyph Matrix LED इंटरफेस होगा, जो पीछे की तरफ छोटे-छोटे डॉट्स के जरिए नॉटिफिकेशन और एनिमेशन दिखाएगा। 

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन  Nothing OS 3.5 पर चलेगा जो एंड्रोएड 15 बेस्ड होगा। कंपनी का दावा है कि यूजर्स को 5 साल तक OS अपडेट्स और 7 साल तक सिक्योरिटी सपोर्ट मिलेगा।

वहीं  Nothing Phone 3 की संभावित कीमत की घोषणा की गई है। फोन की कीमत करीब 92,000 रुपये तक होगी।  

प्रमुख खबरें

प्रो. Sanjay Dwivedi बोले- अजातशत्रु हैं Achyutanand Mishra, हिंदी Journalism के भीष्म पितामह

Ooty में गरजे Annamalai, बोले- DMK ने 511 में से सिर्फ 15% चुनावी वादे ही पूरे किए

Maganbhai Patel का बड़ा बयान, मानव कल्याण के लिए Ramayana हमेशा प्रासंगिक रहेगी

एशिया चैंपियनशिप में आयुष शेट्टी का कारनामा, दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह