सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर चार अधिकारियों को नोटिस

By दिनेश शुक्ल | Dec 21, 2020

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिला अपर कलेक्टर वृदांवन सिंह ने बासौदा अनुविभाग क्षेत्र में लंबित सीएम हेल्पलाइन के निराकरण कार्यों की समीक्षा की और शिकायतों को निराकरण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को नोटिस धमाए। उन्होंने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में निराकरण में उदासीनता बरतने वाले चार खण्ड स्तरीय अधिकारियों को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश एसडीएम राजेश मेहता को दिए। एसडीएम ने चारों को नोटिस जारी कर दिये हैं।

इसे भी पढ़ें: अपना वजूद बचाने और कमलनाथ को निपटाने में लगे हैं दिग्विजयः रजनीश अग्रवाल

वही सीएम हेल्पलाइन निराकरण में उदासीनता बरतने पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतोषजनक निराकरण नहीं करने तथा बार-बार सचेत करने के बावजूद शिकायतो को गंभीरता से निराकरण की पहल नहीं करने पर कलेक्टर डॉ, पंकज जैन ने शनिवार को बासौदा अनुविभाग क्षेत्र में पदस्थ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अशोक सिंह कौरव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। निलंबन काल में उनका मुख्यालय नगरीय तहसील कार्यालय विदिशा नियत किया गया है और उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर