पांड्या और राहुल को BCCI लोकपाल ने भेजे नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2019

नयी दिल्ली।उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त बीसीसीआई के लोकपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) डीके जैन ने टीवी चैट शो के दौरान महिलाओं के प्रति विवादास्पद टिप्पणी के मामले में सुनवाई के लिए भारतीय खिलाड़ियों हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल को नोटिस भेजे हैं।‘कॉफी विद करन’ शो पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए प्रशासकों की समिति ने पंड्या और राहुल को अस्थाई रूप से निलंबित किया था लेकिन बाद में लोकपाल द्वारा जांच लंबित रहने तक प्रतिबंत हटा दिया गया।न्यायमूर्ति जैन ने सोमवार को कहा, ‘‘मैंने पिछले हफ्ते हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल को नोटिस जारी करके उन्हें सुनवाई के लिए पेश होने को कहा है।’’

इसे भी पढ़ें: मयंक अग्रवाल और राहुल की दमदार पारी की बदौलत KXIP ने MI से जीता मैच

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है बीसीसीआई मौजूदा आईपीएल के बीच सुनवाई के लिए पंड्या और राहुल की फ्रेंचाइजियों क्रमश: मुंबई इंडियन्स और किंग्स इलेवन पंजाब के साथ कैसे समन्वय बैठाकर इनके सुनवाई के लिए पेश होने का इंतजाम करेगा। पता चला है कि दोनों टीमों के बीच मुंबई में 11 अप्रैल को होने वाले आईपीएल मैच से पहले दोनों सुनवाई के लिए पेश हो सकते हैं। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों आईपीएल में खेल रहे हैं और लगातार मैचों के साथ कार्यक्रम काफी व्यस्त है और काफी यात्रा करनी है।’’

इसे भी पढ़ें: कॉफी विद करन कार्यक्रम विवाद पर बोले के.एल राहुल, बेहद मुश्किल दौर था

बीसीसीआई के तदर्थ नैतिक अधिकारी की भी भूमिका निभा रहे लोकपाल ने स्पष्ट किया कि इस मामले के तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए इन दोनों का सुनवाई के लिए पेश होना जरूरी होगी। न्यायमूर्ति जैन ने कहा, ‘‘प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के अनुसार मुझे उनका पक्ष सुनना होगा। यह उन पर निर्भर करता है कि वे कब पेश होना चाहते हैं।’’समझा जा रहा है कि दोनों खिलाड़ियों को निजी रूप से पेश होना होगा और वे अपने कानूनी प्रतिनिधियों के जरिए पेश नहीं हो सकते।चैट शो का विवादास्पद एपिसोड जनवरी के पहले हफ्ते में प्रसारित हुआ था जिसके बाद काफी विवाद हुआ था और सीओए ने आस्ट्रेलिया दौरे के बीच से दोनों को वापस बुला लिया था और अस्थाई तौर पर निलंबित किया था।

इसे भी पढ़ें: इस वजह से पांड्या और बुमराह के खेलने पर रखी जाएगी निगाह- MI vs DC 2019

दोनों ने इसके बाद बिना शर्त माफी मांगी थी और जांच लंबित रहने तक अस्थाई तौर पर उनका प्रतिबंध हटा दिया गया था।जैन के पद संभालने के बाद सीओए ने यह मामला जांच पूरी करने के लिए उन्हें सौंप दिया।जैन को भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के कथित ‘हितों के टकराव’ मामले की शिकायत भी मिली है। गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार की दोहरी भूमिका निभा रहे हैं।जैन ने कहा, ‘‘मुझे आज विभिन्न मुद्दों पर नयी शिकायत मिलने की उम्मीद हैं। मुझे नहीं पता कि यह मुद्दा (गांगुली का हितों का टकराव) उसमें होगा या नहीं। जब भी मेरे सामने यह मामला आएगा, मैं इसे विस्तृत रूप से देखूंगा।’’

प्रमुख खबरें

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी

James Anderson 2027 में Surrey से खेलेंगे County Championship लंकाशायर से नाता टूटा

Mehrajuddin Wadoo ने Gangte की हैट्रिक और कप्तानी को सराहा, युवा प्रतिभाओं के लिए मजबूत व्यवस्था की मांग की

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह