तोक्यो पहुंचे नोवाक जोकोविच, 'गोल्डन स्लैम' पर टिकी है नजर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2021

तोक्यो। विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए बुधवार को यहां के हनेदा हवाई अड्डे पर पहुंचे। पिछले गुरुवार को जोकोविच ने ट्विटर पर पोस्ट किया था कि उन्होंने अपनी टिकट (जापान की) आरक्षित करा ली है और उन्हें तोक्यो खेलों में सर्बिया का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है। इस 34 साल के खिलाड़ी ने हाल में विंबलडन का खिताब जीतकर रोजर फेडरर और राफेल नडाल के 20 एकल ग्रैंडस्लैम खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

इसे भी पढ़ें: क्या ओलंपिक में होगी दर्शकों की एंट्री? IOC के अधिकारियों ने जताई उम्मीद

अब उनकी नजरें इस साल गोल्डन स्लैम पर टिकी हैं जिसमें एक सत्र के चारों ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक एकल टेनिस स्वर्ण पदक शामिल होता है। रोजर फेडरर, राफेल नडाल, डोमिनिक थिएम और निक किर्गियोस जैसे शीर्ष पुरुष खिलाड़ी ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे। जोकोविच का ओलंपिक में पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2008 में बीजिंग में कांस्य पदक जीतना था।

प्रमुख खबरें

Chennai Open में Vaishnavi Adkar को मिली हार Maya और Shrivalli Quarter Final में पहुंचीं

न्यूजीलैंड दौरे के लिए Indian Football Team घोषित, बाहर हुए Gurpreet Singh Sandhu

श्रावस्ती में जाली नोट छापने वाले गिरोह के तीन सदस्य अरेस्ट, 1.74 लाख की Fake Currency बरामद

Delhi SIR: मतदाता सूची से छूटे 47.56 लाख लोगों के लिए Election Commission बनाएगा नए प्रपत्र