नोवाक जोकोविच के दम पर ATP कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया सर्बिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2020

ब्रिस्बेन। नोवाक जोकोविच ने एकल और युगल मैच जीते जिससे सर्बिया ने फ्रांस को 2-1 से हराकर पहले एटीपी कप टीम टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बेनोइट पियरे ने पहले मैच में डुसान लाजोविच को 6-2, 5-7 (6), 6-4 से हराकर फ्रांस को बढ़त दिलायी लेकिन जोकोविच ने गेल मोनफिल्स को 6-3, 6-2 से हराकर सर्बिया को बराबरी पर दिलायी। जोकोविच ने इसके बाद विक्टर ट्रोइस्की के साथ मिलकर निकोलस माहूट और एडवर्ड रोजर वेसलिन को 6-3, 6-6 (5/7), 10-3 से हराकर अपनी टीम को जीत दिलायी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने चिली पर जीत दर्ज की जिससे सर्बिया का ग्रुप ए में शीर्ष स्थान तय हो गया। 

इसे भी पढ़ें: मलेशिया मास्टर्स के साथ 2020 की अच्छी शुरुआत करने उतरेगी सिंधू एंड कंपनी

पहली बार खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में छह ग्रुप बनाये गये हैं जिसमें से प्रत्येक ग्रुप में चोटी पर रहने वाली टीमें तथा दूसरे स्थान पर रहने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीमें क्वार्टर फाइनल के लिये क्वालीफाई करेंगी। ऑस्ट्रिया ने सिडनी में अर्जेंटीना के खिलाफ दोनों मैच जीत कर अजेय बढ़त हासिल की। ये दोनों देश ग्रुप ई में 1-1 से बराबरी पर हैं। इस ग्रुप में अजेय क्रोएशिया शीर्ष पर है।

इसे भी पढ़ें: भारत के मंगेश चंद्रन ने जीता हास्टिंग्स अंतरराष्ट्रीय शतरंज का खिताब

पूर्व यूएस ओपन चैंपियन मारिन सिलिच ने कास्पर जुक को 7-6 (8), 6-4 से हराकर क्रोएशिया को पोलैंड पर जीत दिलायी। हुबर्ट हरकाज ने बोर्ना कोरिच को 6-2, 6-2 से हराकर स्कोर बराबर कर दिया था लेकिन इवान डोडिग और निकोला मेटकिच की युगल जोड़ी ने हरकाज और लुकास कुबोट पर 6-2, 6-1 से जीत हासिल की। ब्रिस्बेन में केविन एंडरसन की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका ने चिली पर जीत दर्ज की जबकि जापान ने पर्थ में जार्जिया के खिलाफ दोनों एकल मैच जीतकर अपना अजेय अभियान जारी रखा। 

प्रमुख खबरें

China से बढ़त बनाए रखने के लिए Donald Trump ने AI पर कड़े नियमों का विरोध किया

UN में भारत का पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार, कश्मीर से ओसामा तक की याद दिलाई

शाम छह बजे तक देश और दुनिया के मुख्य घटनाक्रम

Asian Games में Ancy Sojan ने 6.53 मीटर कूद के साथ जीता सिल्वर, हरिता को 200m में ब्रॉन्ज