भारत के मंगेश चंद्रन ने जीता हास्टिंग्स अंतरराष्ट्रीय शतरंज का खिताब

india-s-magesh-chandran-wins-hastings-international-chess-title
[email protected] । Jan 6 2020 6:13PM

भारत के पी मंगेश चंद्रन ने इंग्लैंड के हास्टिंग्स में नौ दौर में अजेय रहते हुए प्रतिष्ठित 95वें हास्टिंग्स अंतरराष्ट्रीय शतरंज कांग्रेस का खिताब जीत लिया। स्टेनी 6.5 अंक के साथ छठे स्थान पर रहे जबकि भारत की महिला ग्रैंडमास्टर आर वैशाली छह अंक के साथ 10वें स्थान पर रही।

चेन्नई। भारत के पी मंगेश चंद्रन ने इंग्लैंड के हास्टिंग्स में नौ दौर में अजेय रहते हुए प्रतिष्ठित 95वें हास्टिंग्स अंतरराष्ट्रीय शतरंज कांग्रेस का खिताब जीत लिया। ग्रैंडमास्टर चंद्रन ने रविवार को अंतिम दौर में हमवतन ग्रैंडमास्टर जीए स्टेनी के साथ 33 चाल में ड्रा खेलते हुए संभावित नौ में से 7.5 अक जुटाकर खिताब अपने नाम किया। चंद्रन ने आठवें दौर में हमवतन ग्रैंडमास्टर दीप सेनगुप्ता को हराया था।

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया आग पीड़ितों की मदद के लिए शेन वॉर्न नीलाम करेंगे अपनी सबसे कीमती चीज

स्टेनी 6.5 अंक के साथ छठे स्थान पर रहे जबकि भारत की महिला ग्रैंडमास्टर आर वैशाली छह अंक के साथ 10वें स्थान पर रही। दो अन्य भारतीयों दीप सेनगुप्ता और स्वयम्स मिश्रा ने समान छह अंक के साथ क्रमश: 13वां और 14वां स्थान हासिल किया। फ्रांस के रोमेन एडवर्ड सात अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़