होटल की जगह 40,000 डॉलर देकर किराये के घर में क्यों ठहरे हुए हैं नोवाक जोकोविच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2020

न्यूयार्क। नोवाक जोकोविच ने अपने शानदार करियर में अब तक 14 करोड़ डॉलर के अलावा विज्ञापनों से भी कई करोड़ डॉलर कमाये हैं और ऐसे में अगर वह यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दौरान होटल के बजाय किराये पर बड़ा घर लेकर ले रहे हैं तो कोई हैरानी की बात नहीं। वह दो पखवाड़े तक चलने वाले टूर्नामेंट के लिये 40,000 डॉलर (लगभग 29 लाख रुपये) किराया दे रहे हैं लेकिन उनके शब्दों में इससे मिलने वाले आराम की कोई लागत नहीं है। जोकोविच ने दूसरे दौर में जीत दर्ज करने के बाद कहा, ‘‘जैसे ही हमें होटल के बजाय के किसी घर में रहने का विकल्प दिया गया, मैंने तुरंत इस पर अमल किया। मुझे खुशी है कि मैंने ऐसा किया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी खिलाड़ी के पास ऐसा मौका था। यह केवल शीर्ष खिलाड़ियों के लिये ही विशेषाधिकार नहीं था। कोई भी पैसा खर्च करके किराये के घर में रह सकता था। मैं जानता हूं कि बहुत कम खिलाड़ी किराये पर घर लेकर रह रहे हैं लेकिन यह अपनी पसंद है। ’’

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते