जोकोविच ने विंबलडन जीतकर फेडरर-नडाल के ग्रैंडस्लैम खिताब का रिकार्ड बराबर किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2021

लंदन। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके रविवार को यहां विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में मैटियो बेरेटिनी को हराकर रोजर फेडरर और राफेल नडाल के 20 ग्रैंडस्लैम खिताब के रिकार्ड की बराबरी की। जोकोविच ने तीन घंटे 23 मिनट तक चले फाइनल में इटली के सातवें वरीय बेरेटिनी को 6-7 (4), 6-4, 6-4, 6-3 से पराजित किया। यह उनका विंबलडन में लगातार तीसरा और कुल छठा खिताब है। इस जीत से जोकोविच ने 20 ग्रैंडस्लैम खिताब के फेडरर और नडाल के रिकार्ड की बराबरी की। जोकोविच ने आस्ट्रेलियाई ओपन में नौ, यूएस ओपन में तीन और फ्रेंच ओपन में दो खिताब जीते है। सर्बिया का यह 34 वर्षीय खिलाड़ी अब एक कैलेंडर वर्ष में चारों ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने की राह पर है। यह करिश्मा आखिरी बार 1969 में रॉड लेवर ने किया था। यह जोकोविच का 30वां ग्रैंडस्लैम फाइनल था। केवल फेडरर (31 फाइनल) उनसे आगे हैं। सातवीं वरीयता प्राप्त बेरेटिनी का यह पहला ग्रैंडस्लैम फाइनल था। इस फाइनल की एक और विशेषता यह थी मारिजा सीसैक चेयर अंपायर थी। पुरुष फाइनल में अंपायरिंग करने वाली वह पहली महिला बनी। 

प्रमुख खबरें

Delhi SIR: प्रमुख हस्तियों के विवरण का भौतिक सत्यापन पूरा, अंतिम सूची में जुड़ेंगे नाम

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल