एडीलेड अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट से हटे नोवाक जोकोविच, नहीं खेलेंगे मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2020

एडीलेड। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने आगामी एडीलेड अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया जो टूर्नामेंट के आयोजकों के लिये करारा झटका है। जोकोविच सिडनी में एटीपी कप टीम प्रतियोगिता में सर्बिया की अगुआई कर रहे हैं जिसमें टीम शनिवार को सेमीफाइनल में रूस से भिड़ेगी।

जिन अधिकारियों ने एटीपी-डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट से उनकी अनुपस्थिति की पुष्टि की है, उन्होंने उनके हटने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। टूर्नामेंट निदेशक एलिस्टेयर मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि नोवाक इस साल एडीलेड में नहीं खेल पाने के लिये कितने निराश हें और हम अगले साल टूर्नामेंट में उनका स्वागत करने की उम्मीद करते हैं।’’

प्रमुख खबरें

UN में भारत का पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार, कश्मीर से ओसामा तक की याद दिलाई

शाम छह बजे तक देश और दुनिया के मुख्य घटनाक्रम

Asian Games में Ancy Sojan ने 6.53 मीटर कूद के साथ जीता सिल्वर, हरिता को 200m में ब्रॉन्ज

Tilak Nagar Slap Controversy पर Parvesh Verma की सफाई, जरनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप