वाहन कंपनियों के लिए अच्छा रहा नवंबर, बिक्री में आया उछाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2022

नवंबर का महीना वाहन कंपनियों के लिए अच्छा साबित हुआ है। विभिन्न कंपनियों की बिक्री में इस महीने में उछाल आया है। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड, स्कोडा ऑडो इंडिया, निसान मोटर और एमजी मोटर इंडिया जैसी कंपनियों की बिक्री सालाना आधार पर खासी बढ़ी है। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की कुल बिक्री नवंबर 2022 में 36 प्रतिशत बढ़कर 64,004 इकाई हो गयी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि उसने नवंबर, 2021 में डीलरों को 46,910 इकाइयों की आपूर्ति की थी।

इसे भी पढ़ें: रिलायंस कैपिटल के कर्जदाता बोलियों की कीमत से सहमत नहींः सूत्र

कंपनी ने पिछले साल नवंबर में डीलरों को 5,605 इकाइयां भेजी थीं। हालांकि इसकी घरेलू बिक्री पिछले साल नवंबर महीने की 2,651 इकाइयों से घटकर इस वर्ष 2,400 इकाई रह गयी इसके अलावा, वाहन कंपनी एमजी मोटर की खुदरा बिक्री नंवबर में सालाना आधार पर 64 प्रतिशत बढ़कर 4,079 इकाई पर पहुंच गयी। कंपनी ने एक साल पहले समान महीने में 2,481 इकाइयों की बिक्री की थी। किआ इंडिया की कुल बिक्री भी नवंबर 2022 में 69 फीसदी बढ़कर 24,025 इकाई हो गई है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि पिछले वर्ष नवंबर में उसने 14,214 वाहन बेचे थे।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद