श्रमिक स्पेशल में 1,700 यात्री होंगे सवार, तीन स्थानों पर ही रुकेगी ट्रेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

नयी दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान अधिक से अधिक प्रवासियों को घर पहुंचाने के प्रयास में रेलवे ने अब ‘श्रमिक विशेष’ गाड़ियों में 1200 की जगह 1700 यात्रियों को भेजने का निर्णय किया है और तीन स्थानों पर इन ट्रेनों का ठहराव होगा। रेलवे की ओर से जारी आदेश में, रेलवे जोनों को संबंधित राज्यों में गंतव्य के अलावा तीन जगहों पर गाड़ियों के ठहराव के लिये कहा गया है। राज्य सरकारों के आग्रह पर यह निर्णय किया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि ट्रेन में यात्रियों को ले जाने की क्षमता उसमें मौजूद शयनयान सीटों की संख्या के बराबर होनी चाहिये। श्रमिक विशेष गाड़ियों में 24 डब्बे हैं और प्रत्येक डब्बे में 72 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। सामाजिक मेल जोल से दूरी के प्रोटोकॉल का पालन करने के लिये वर्तमान में प्रत्येक डब्बे में 54 यात्रियों को लेकर ले जाया जा रहा है। भारतीय रेल ने एक मई से अब तक पांच लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया है। 

इसे भी पढ़ें: चुनिंदा रेल सेवाओं की शुरुआत से IRCTC के शेयर पांच प्रतिशत बढ़े 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस कदम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे के पास रोजाना 300 ट्रेनें चलाने की क्षमता है और हम इसे ज्यादा से ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं। अगले कुछ दिनों में हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाया जाए। और इसके लिए हमने राज्यों से मंजूरी भेजने को कहा है।

इसे भी देखें : 12 May से चलेंगी Trains, जानिये कैसे मिलेगी टिकट

प्रमुख खबरें

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी

James Anderson 2027 में Surrey से खेलेंगे County Championship लंकाशायर से नाता टूटा

Mehrajuddin Wadoo ने Gangte की हैट्रिक और कप्तानी को सराहा, युवा प्रतिभाओं के लिए मजबूत व्यवस्था की मांग की

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह