अब पंचमढ़ी की जगह उज्जैन में 12-13 फरवरी को होगा भाजपा विधायकों का प्रशिक्षण वर्ग

By दिनेश शुक्ल | Feb 05, 2021

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग अब पंचमढ़ी की जगह उज्जैन में 12 और 13 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। यह वर्ग पूर्व निर्धारित तिथियों में ही उज्जैन में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ग में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण विधायकों का मार्गदर्शन करेंगे। पंचमढ़ी में पर्यटकों और सैलानियों की इस तिथि में बढ़ती हुई संख्या को ध्यान में रखकर प्रशिक्षण वर्ग का स्थान बदला गया है।

इसे भी पढ़ें: पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने किया उमा भारती की पूर्ण शराबबंदी की मांग का समर्थन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार पार्टी के विधायकों का प्रशिक्षण वर्ग उज्जैन में आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 12-13 फरवरी को आयोजित जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग में विधायकों के अतिरिक्त पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह