तालिबान की अंतरिम सरकार ने जारी किया फरमान, अब प्रदर्शनकारियों पर चलाई जाएंगी गोलियां

By अनुराग गुप्ता | Sep 08, 2021

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान की नई सरकार का गठन हो गया है। इसी के साथ नई सरकार ने पहला फरमान जारी किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नई सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाने का आदेश जारी किया है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की घोषणा की थी। जिसके मुताबिक मुल्ला हसन अखुंद तालिबानी सरकार के प्रधानमंत्री बने। जबकि मुल्ला बरादर को उप प्रधानमंत्री का पद मिला। 

काबुल में महिलाओं समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारी ने मंगलवार को पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान तालिबान ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए गोलीबारी की थी। वहीं प्रदर्शन को कवर कर रहे कई अफगानी पत्रकारों को भी गिरफ्तार किया। दरअसल, काबुल में पाकिस्तानी दूतावास के सामने अफगानिस्तान के आंतरिक मामले में पाकिस्तान के कथित हस्तक्षेप के खिलाफ प्रदर्शन हुआ।

प्रमुख खबरें

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Policy Consensus Centre रिपोर्ट: Import parity pricing से Aluminium MSMEs पर बढ़ा दबाव