खुशखबरी! अब 6-12 साल के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन, DCGI ने दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को बताया कि भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने 5 से 12 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीके ‘कॉर्बेवैक्स’ और 6 से 12 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों के लिए ‘कोवैक्सीन’ टीके के आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। डीसीजीआई ने इससे पहले ‘कैडिला’ को 12 साल या अधिक उम्र के बच्चों के लिए 28 दिन के अंतर पर दो खुराक के साथ 3 मिलीग्राम की अतिरिक्त खुराक के वास्ते उसके ‘जायकोव-डी’ टीके के लिए भी आपातकालीन उपयोग की मंजूरी (ईयूए) दे दी थी।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर दी जानकारी

‘बायोलॉजिकल ई’ के ‘कॉर्बेवैक्स’ टीके की खुराक अभी 12 से 14 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों को दी जा रही है। वहीं, 24 दिसंबर, 2021 को डीसीजीआई ने 12 से 18 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों के लिए ‘कोवैक्सीन’ को आपातकालीन इस्तेमाल की सूची (ईयूएल) में डाल दिया था। भारत ने 16 मार्च को 12-14 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया। देशभर में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 को शुरू किया गया था, तब केवल स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जा रहे थे। इसके बाद दो फरवरी 2021 से, अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों का टीकाकरण और एक मार्च 2021 से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ।

इसे भी पढ़ें: उम्मीद है जम्मू कश्मीर में लागू सभी कानूनों को पलट देगा न्यायालय: महबूबा मुफ्ती

45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए एक अप्रैल 2021 को टीकाकरण शुरू हुआ और 18 साल से अधिक आयु के लोगों को एक मई 2021 से कोविड-19 रोधी टीके देने शुरू किए गए। देश में तीन जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ था। स्वास्थ्य कर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों और गंभीर बीमारी से पीड़ित 60 साल या उससे अधिक आयु के लोगों को ‘एहतियाती खुराक’ 10 जनवरी 2022 से देनी शुरू की गई। देश में 10 अप्रैल 2022 से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को ‘एहतियाती’ खुराक देनी शुरू कर दी गई थी।

प्रमुख खबरें

England Series के बाद Indian Team का साथ छोड़ेंगे Ryan Ten Doeschate, कम Travel और परिवार को देना चाहते हैं वक्त

IPL 2027 के लिए Mumbai Indians का बड़ा एक्शन प्लान, Mahela Jayawardene और कप्तानी पर लटकी तलवार

ICC New Rules: वनडे और टी20 विश्व कप का बदला स्वरूप, सुपर 7 और सुपर 10 से बढ़ेगा टूर्नामेंट का रोमांच

FIFA World Cup 2026: Argentina और Messi पर पक्षपात के आरोप, ऑनलाइन याचिका में उठी टूर्नामेंट से बाहर करने की मांग