अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, अटल सुरंग को लेकर दे डाली धमकी

By अनुराग गुप्ता | Oct 06, 2020

नयी दिल्ली। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी तनातनी के बीच चीन ने भारत को धमकी दी है कि अगर युद्ध हुआ तो चीन की पीएलए हाल ही में बनाए गए अटल सुरंग को तबाह कर देंगे। दरअसल, चीन ने यह धमकी सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के हवाले से दी है। ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि यदि भारत और चीन के बीच युद्ध हुआ तो पीएलए अटल सुरंग को बर्बाद कर देगी। 

इसे भी पढ़ें: चीन के साथ तनाव के बीच बोले वायुसेना प्रमुख, हम किसी भी चुनौती के लिए मजबूती से तैनात है 

भारत को बरतना चाहिए संयम

चीनी सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि अटल सुरंग का युद्ध के समय कोई भी फायदा नहीं होगा। चीन के पास ऐसे साधन हैं जो सुरंग को बर्बाद कर सकते हैं। भारत को संयम बरतना चाहिए और उकसावे से बचना चाहिए क्योंकि कोई भी ऐसा रास्ता नहीं बचेगा जो भारत की रणनीतिक क्षमता को बढ़ा सके।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में अटल सुरंग का उद्घाटन किया था। इससे मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी और यात्रा समय में चार से पांच घंटे तक कमी आएगी। मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ने वाली 9.02 किलोमीटर लंबी अटल सुरंग दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है। यह सुरंग मनाली को वर्ष भर लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़े रखेगी। इससे पहले भारी बर्फबारी की वजह से घाटी छह महीने तक देश के अन्य हिस्सों से कटी ही रहती थी। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय सेना ने गलवान झड़प में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में लद्दाख में बनाया स्मारक 

अखबार ने आगे माना कि अटल सुरंग की वजह से लेह की दूरी में काफी कमी हो गई। जिसकी वजह से भारत को अपनी रणनीतिक तैयारियों को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त अखबार ने लिखा कि भारत ने यह सुरंग सैन्य मकसद से ही बनाई है। 

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन

वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव को कम करने के लिए एक तरफ चीन भारत के साथ शांति वार्ता की बात करता है तो दूसरी तरफ वह ग्लोबल टाइम्स के जरिए भारत को धमकी देने का प्रयास कर रहा है। ग्लोबल टाइम्स ने ऐसी धमकी कोई पहली बार नहीं दी है वह लगातार भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता है और अटल सुरंग को लेकर ग्लोबल टाइम्स का नजरिया कहीं-न-कहीं चीनी नजरिए को दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी