मध्य प्रदेश में अब महिलाकर्मी नहीं बेंचेगी शराब, आबकारी आयुक्त ने जारी किए निर्देश

By दिनेश शुक्ल | Jun 12, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की महिलाकर्मीयों द्वारा शराब बेचें जाने की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सरकार हरकत में आई है। आबकारी विभाग की महिलाकर्मीयों के शराब बेंचने पर विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे राजनीतिक मुद्दा बना लिया है। जिसके बाद आबकारी विभाग ने देर शाम शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए शराब दुकानों पर सिर्फ पुरूषकर्मीयों को तैनात करने के आदेश जारी किए है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर बढ़ाया टैक्स

वही आबकारी विभाग की महिलाकर्मीयों के शराब बेंचने पर कांग्रेस ने इसे राजनीति मुद्दा बनाते हुए इसका विरोध किया था। वही सोशल मीडिया पर भी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही थी। जिसमें लोग तरह-तरह के कमेंट करते हुए नज़र आ रहे थे। जिसके बाद मध्य प्रदेश आबकारी आयुक्त राजीव चंद दुबे ने सभी जिला कलेक्टरों को शराब की दुकानों पर विक्रयकर्ता नियुक्त करने के आदेश निकाले है। जिसमें तीन श्रेणियों के पुरूषकर्मीयों को ही शराब बेंचने के लिए नियुक्त करने के आदेश दिए गए है। जिसमें आबकारी विभाग के कर्मचारीगण, नगर सैनिक और आउटसोर्स एजेंसी से प्राप्त कर्मचारी शामिल है।  

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान