अब बहानेबाजी नहीं चलेगी, BJP के सारे इंजन खटारा, दिल्ली में जलभराव को लेकर AAP का तंज

By अंकित सिंह | May 02, 2025

दिल्ली में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पर आप ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। आप के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब बहानेबाजी नहीं चलेगी, दिल्ली में 4 इंजन वाली सरकार है- केंद्र सरकार, एलजी, दिल्ली सरकार और एमसीडी। उन्होंने कहा कि 1 महीने पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि साल 2025 में दिल्ली में जलभराव नहीं होगा, लेकिन आज सामान्य बारिश में भी कई जगहों पर जलभराव है। 

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजनूं का टीला और आईटीओ समेत कई बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों के साथ राहत प्रयासों का समन्वय किया। मौसम के कारण राष्ट्रीय राजधानी में व्यवधान पैदा हो गया, जिसके कारण करीब 100 उड़ानें विलंबित हो गईं। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने गंभीर जलभराव के लिए पिछली सरकार के कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सुबह 5 बजे से ही सरकार और प्रशासन लगातार अलर्ट पर था। सभी डीसी, अधिकारी सड़कों पर खड़े थे। इस कार्यक्रम में आते समय मैंने तीन पॉइंट देखे जहां जलभराव और ट्रैफिक जाम था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के बाद सड़कों का निरीक्षण किया

रेखा गुप्ता ने कहा कि ये ट्रिपल इंजन की सरकार है, जहां आज केंद्र, दिल्ली और हमारी स्थानीय निकाय मिलकर एक टीम की तरह खड़े हैं और दिल्ली की बिगड़ी हुई व्यवस्था को सुधारने के लिए पूरे जोश के साथ काम कर रहे हैं। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि मानसून से पहले आज जो ये बारिश हुई है, वो पूरी व्यवस्था के लिए एक खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी जो हमें पिछली सरकार से मिली है, उसे ठीक होने में समय लगेगा और आज दिल्ली की मुख्यमंत्री खुद उन सड़कों से गुजर रही हैं, जहां हजारों दिल्लीवासी ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं और सरकार इन समस्याओं को ठीक करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अधिकारी सड़कों पर काम कर रहे हैं। इन सभी व्यवस्थाओं को समय पर ठीक करना हमारी जिम्मेदारी है। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है