अब ब्रिटेन में भी 4 दिन काम, 3 दिन आराम, भारत में लागू हुआ ऐसा नियम तो..

By अभिनय आकाश | Jun 07, 2022

अब ब्रिटेन के लोगों को सप्ताह में केवल चार दिन काम करना होगा। ब्रिटेन में 70 कंपनियों के हजारों कर्मचारियों ने सोमवार को चार-दिवसीय कार्य सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों के काम के समय को कम करना है। इसके जरिए छह महीनों तक लोगों को काम की गुणवत्ता और इसके नतीजों का अध्ययन किया जाएगा। यानी ब्रिटेन की इन 70 कंपनियों में चार दिन का वर्क वीक दिसंबर तक चलेगा। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के 77 नए मामले, अफ्रीका के बाहर संक्रमण का सबसे बड़ा प्रसार

भारत में लागू हुआ ऐसा नियम तो...

जहां तक भारत में इस तरह के व्यवस्था की बात है तो इसे लेकर यहां भी योजना बनाई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार अगर भारत में ये व्यवस्था लागू होती है तो यहां एक हफ्ते में काम के लिए 48 घंटे पूरे करने होंगे। यानी हर दिन 12 घंटे। यदि चार दिन का नियम लागू होता है, तो कर्मचारी एक दिन में 12 घंटे के हिसाब से काम करके तीन दिन छुट्टी ले सकेंगे।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती