अब मध्य प्रदेश का कोई भी जिला रेड जोन में नहीं

By दिनेश शुक्ल | Jun 03, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोविड संक्रमण की दृष्टि से अब प्रदेश का कोई भी जिला रेड जोन में नहीं है। किसी भी जिले की पॉजिटिविटी 5% से अधिक नहीं है। प्रदेश कोरोना संक्रमण से तेजी से बाहर निकल रहा है। शीघ्र ही प्रदेश को पूर्ण रूप से कोरोना संक्रमण मुक्त किए जाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रभारी मंत्री एवं कोविड प्रभारी अधिकारी अपने-अपने जिलों में अनलॉक प्रक्रिया पर पूरी नजर रखें तथा कोविड अनुरूप व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

इसे भी पढ़ें: मुद्रा लोन का झांसा देकर सवा लाख से अधिक की ठगी करने वाले आरोपित गिरफ्तार

प्रदेश के 30 जिलों में कोरोना की साप्ताहिक औसत पॉजिटिविटी 1% से कम है तथा 22 जिलों में साप्ताहिक औसत पॉजिटिविटी 1% से 5% तक है। सभी 52 जिलों की साप्ताहिक औसत पॉजिटिविटी 5% से कम है। प्रदेश के 3 जिलों अलीराजपुर, झाबुआ तथा कटनी में कोरोना का कोई नया प्रकरण नहीं आया है। चार जिलों भिंड, मंडला, सिंगरौली तथा टीकमगढ़ में एक-एक नए प्रकरण आए हैं। प्रदेश के 3 जिलों इंदौर, भोपाल तथा जबलपुर में ही कोरोना के 20 से अधिक नए प्रकरण आए हैं। इंदौर में 287, भोपाल में 183, जबलपुर में 71, ग्वालियर में 17 तथा रतलाम में 16 नए प्रकरण आए हैं। इंदौर की साप्ताहिक पॉजिटिविटी 4.9%, भोपाल की 3.8%, जबलपुर की 1.8%, ग्वालियर की 1.4% तथा रतलाम की साप्ताहिक पॉजिटिविटी 2.1% है।

 

इसे भी पढ़ें: आपको कोविड है या नहीं, बस एक मिनट में पता चल जाएगा

राज्य में आज कोरोना के 846 नए प्रकरण आए हैं, 3746 मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 14 हजार 186 एक्टिव प्रकरण हैं। प्रदेश की साप्ताहिक औसत पॉजिटिविटी 1.7 प्रतिशत तथा आज की पॉजिटिविटी 1.1% है। आज प्रदेश में 78 हजार टेस्ट किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित करने में किल कोरोना अभियान का बहुत बड़ा योगदान है। यह अभियान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निरंतर चलता रहे तथा इसकी लगातार मॉनिटरिंग होती रहे।

इसे भी पढ़ें: कोरोना की पहली लहर में अनाथ हुए बच्चों का क्या दोष ?: कमलनाथ

वही चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल में 'कोविड सेफ्टी टीम' द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रेजेंटेशन में बताया कि भोपाल जिले में 9159 दुकानें खोली गई हैं, जिनमें से 8632 दुकानें कोविड व्यवहार का पालन कर रही है, 319 दुकानों को कोविड अनुरूप व्यवहार न करने पर बंद कराया गया तथा 208 दुकानों के विरुद्ध 65 हजार 500 रूपये का जुर्माना किया गया। कोविड सेफ्टी टीम लोगों से आग्रह पूर्वक कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवा रही हैं, तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें: ग्वालियर-झांसी हाईवे पर लोडिंग वाहन पलटने से 5 लोगों की मौत, 6 घायल

ये टीम दुकानों के बाहर गोले बनवाना, रस्सी बंधवाना, कार्यालयों में थर्मल स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग की चेकिंग, लोगों से मास्क, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने तथा 2 गज की दूरी बनाए रखने के लिए आग्रह करना, आदि कार्य कर रही है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिन दुकानों को अनुमति है वे ही खुलें तथा निर्धारित समय पर बंद हो जाएं।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा