अब चलती ट्रेन में यात्रियों को मिलेगी ATM की सुविधा, रेलवे ने शुरू किए प्रयोग, इस रूट पर हुआ सफल टेस्टिंग

By अंकित सिंह | Apr 16, 2025

देश में पहली बार ट्रेन के अंदर लगाए गए एटीएम का मंगलवार को सफल परीक्षण पूरा हो गया। मनमाड (नासिक) और मुंबई के बीच चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच में लगाई गई यह मशीन यात्रियों को ट्रेन के चलते समय नकदी निकालने की सुविधा देती है। भारतीय रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, इगतपुरी और कसारा के बीच नेटवर्क में कुछ समय की कमी को छोड़कर ट्रायल सुचारू रूप से चला। यह खंड सुरंगों और सीमित मोबाइल कवरेज के कारण खराब सिग्नल के लिए जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Indian Railways: क्या बदल गया ट्रेन टिकट की तत्काल बुकिंग का टाइम? IRCTC ने दिया बड़ा अपडेट

एटीएम को एसी कोच में लगाया गया है, लेकिन इसका उपयोग ट्रेन के सभी यात्री कर सकते हैं, क्योंकि पंचवटी एक्सप्रेस के सभी 22 कोच वेस्टिब्यूल के माध्यम से जुड़े हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि कोच में आवश्यक बदलाव मनमाड रेलवे वर्कशॉप में किया गया। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और पड़ोसी नासिक जिले के मनमाड जंक्शन के बीच रोजाना चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस अपनी एक तरफ की यात्रा करीब 4.35 घंटे में पूरी करती है। इंटरसिटी यात्रा के लिए सुविधाजनक समय के कारण यह इस रूट की लोकप्रिय ट्रेनों में से एक है।

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia की पहल से बदली जर्जर स्कूल की तस्वीर, भ्रमण कर लिया जायजा

Top 10 Breaking News 18 September 2026 | Election Commission decision on the TMC dispute | Nithari case prime accused Surendra Koli suicide | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BCCI AGM में Ajit Agarkar के भविष्य पर फैसला टला, पद पर संशय बरकरार

Houthis ने सऊदी को रॉकेट से दहलाया, इधर UAE प्रेसिडेंट ने मोदी को फोन मिलाया, जानें क्या कहा