'अब पाकिस्तान वाले भी कहते हैं कि अल्लाह हमारे पास भी मोदी हो जाता', जब लोगों के बीच बोले CM Shivraj

By अंकित सिंह | Mar 18, 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में एमपी जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित प्रस्फुटन समितियों एवं स्वैच्छिक संगठनों के 35 हजार प्रतिभागियों का महाकुंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। चौहान ने महाकुंभ में सहभागिता करने पधारे सभी नागरिकों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक समय था जब बिजली आती कम थी जाती ज्यादा थी। उन्होंने कहा कि अंधेरों का घर मध्य प्रदेश था। लेकिन बिजली, सड़क और सिंचाई के लिए हमारी भाजपा सरकार दिन रात काम कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: अभिनेता Manoj Bajpayee की ओर से दायर मानहानि मामले में KRK के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट

भाजपा नेता ने कहा कि जन अभियान परिषद अद्भुत संगठन है जो आज सेवा का वटवृक्ष बन गया है। जब यह वटवृक्ष नशामुक्ति, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण के काम कर सबको विकास की छाया दे रहा था। तब सवा साल की सरकार ने इस वटवृक्ष को काटने की कोशिश की। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी ने सीएमसीडीएलपी के बच्चों का भविष्य अंधकार में कर दिया, नवांकुर प्रस्फुटन समितियों को फंड देना बंद कर दिया। समाजसेवा का काम करने वाले, नदियों को सदानीरा बनाने वाले, छोटी जल संरचनाएं बनाने वाले इन लोगों ने कमलनाथ जी आपका क्या बिगाड़ा था।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा