अब UP में CM Yogi को घेरने में जुटे राहुल गांधी, आज प्रयागराज में करेंगे संविधान सम्मान सम्मेलन

By अंकित सिंह | Aug 24, 2024

कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता राहुल गांधी संविधान से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए 'संविधान सम्मान सम्मेलन' में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह उनके पूर्वजों की भूमि है इसलिए राहुल गांधी यहां आ रहे हैं। राहुल गांधी इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगे। राहुल गांधी के इस कार्यक्रम के जरअ कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन तैयार करने की कोशिश में हैं ताकि योगी सरकार को चुनौती दी जा सके। 

इसे भी पढ़ें: Yogi Adityanath बने देश के CM नंबर-1, Kejriwal, Mamata, Stalin, Chandrababu रह गये बहुत पीछे

फेसबुक पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा कि भारत का संविधान हमारे सभी लोगों को न्याय, समानता और स्वतंत्रता की गारंटी देता है। भाजपा द्वारा इसे कमजोर करने के किसी भी प्रयास का सबसे मजबूत प्रतिरोध किया जाएगा - मेरी ओर से, प्रत्येक समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता की ओर से, और प्रत्येक देशभक्त भारतीय की ओर से। कल मेरे साथ जुड़ें क्योंकि हम इस संदेश को ज़ोर से और स्पष्ट रूप से सुनाने के लिए एकजुट हैं। आइए हम सब मिलकर उन मूल्यों की रक्षा करें जो हमारे राष्ट्र को परिभाषित करते हैं।

प्रमुख खबरें

NITI Aayog की राज्यों को सलाह, Data Center को रणनीतिक बुनियादी ढांचा मानकर बनाएं नीतियां

DGCA ने उड़ानों में Mobikins MK PB 04 पावर बैंक ले जाने पर लगाई रोक

Shai Hope बने T20I में 3 शतक लगाने वाले पहले West Indies बल्लेबाज, हैदराबाद में रचा इतिहास

Jal Jeevan Mission 2 और VB-G RAM G के बीच तालमेल के लिए 5 प्राथमिकताएं तय