अब राहुल गांधी को ‘माफी मांगो यात्रा’ भी निकालनी चाहिए : केशव प्रसाद मौर्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2023

बाराबंकी (उप्र)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निशाना साधते हुए कहा कि अब राहुल गांधी को ‘‘माफी मांगो यात्रा’’ भी निकालनी चाहिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में अब माफियागिरी करना, जमीनों पर कब्जा करना, कट्टा व बम बनाने की फैक्ट्री लगाने जैसा काम नहीं हो पा रहा है इसलिए वह (अखिलेश यादव) ‘‘बिन पानी की मछली की तरह तड़पते दिखाई दे रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: विकासशील देशों की आवाज बनना भारत का कर्तव्य, विदेश मंत्री जयशंकर का बयान

यह यात्रा बागपत से शामली होते हुए बृहस्पतिवार को हरियाणा की ओर रवाना हो गई। वहीं, मौर्य ने ग्राम पंचायत सिधियांवा में आयोजित ग्राम चौपाल में शिरकत की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। उन्‍होंने यहां ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सपा, बसपा और कांग्रेस ने हमेशा गरीबों की बात की, लेकिन गरीबों के कल्याण के लिए कभी कोई काम नहीं किया। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर गरीब के लिए काम हो रहा है।

प्रमुख खबरें

CBSE का New Circular जारी: 2026 से Class 9 के Students के लिए 3 भाषाएं होंगी अनिवार्य

VD Satheesan के CM बनने से कांग्रेस में दरार? वेणुगोपाल बोले- High Command के फैसले पर सब एकजुट

CSK की हार के बीच चमके Kartik Sharma, दिग्गज Kris Srikkanth बोले- इस पारी से बहुत प्रभावित हुआ

NEET Paper Leak: PM Modi की चुप्पी पर भड़के Rahul Gandhi, Education Minister को बर्खास्त करने की मांग की