अब रसोई तक पहुंचा रूस, दोस्ती निभाना कोई भारत से सीखे, पुतिन कभी नहीं भूलेंगे ये एहसान

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2025

भारत और रूस की यारी ने एक बार फिर पूरी दुनिया की नींद उड़ा दी है। ये यारी सिर्फ हथियारों और तेल तक सीमित नहीं है बल्कि अब ये हमारी थाली तक पहुंच चुकी है। दुनिया को ये साफ-साफ संदेश मिल गया है कि दोस्ती अगर है तो भारत और रूस जैसी है। जहां एक ने मुश्किल वक्त में साथ दिया तो दूसरे ने दिल खोलकर भरोसा जताया। तेल छोड़कर दाल खरीदने की ये कहानी सिर्फ व्यापार की नहीं बल्कि रिश्तों की गहराई की है। पुतिन इस एहसान को कभी नहीं भूलेंगे। दरअसल, ताजा रिपोर्ट ने सभी को हैरान कर दिया। रूस के फेडरल एग्रो सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार 2025 में भारत ने रूस से 9.46600 टन दालें खरीदी। इसकी कीमत लगभग 460.9 मिलियन डॉलर यानी करीब 38 अरब रुपए।

इसे भी पढ़ें: भारत को लेकर यूक्रेन ने कर दिया ऐलान, नहीं खरीदेंगे डीजल

भारत ने दिखा दिया कि हम दोस्ती केवल बड़े प्रोजेक्ट में नहीं बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों में भी निभाते हैं। ट्रंप के टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत ने रिकॉर्ड स्तर पर रूस से तेल खरीदना अभी भी बंद नहीं किया है। अगस्त में भारत ने पिछले महीने यानी की जुलाई के मुकाबले ज्यादा तेल खरीदा है। वहीं रूस से तेल खरीदने में चीन भी पीछे नहीं हटा। चीन भी बराबर और बड़े स्तर पर तेल खरीद रहा है। जुलाई के मुकाबले अगस्त में चीन ने रूस से तेल जरूर कम खरीदा। लेकिन ये इतना कम नहीं था की रूस को झटका लगे। 

इसे भी पढ़ें: Russia से तो अब भर-भरकर तेल खरीद रहा भारत, रिकॉर्डतोड़ आंकड़े देख ट्रंप अपना माथा पकड़ लेंगे

अगस्त में तो भारत ने रूस से लगातार तेल खरीदकर अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब दे दिया। अगस्त में भारत ने रूस से 2.9 बिलियन यूरो यानी करीब साढ़े तीन अरब डॉलर का तेल खरीदा। ये चीन के 3.1 बिलियन यूरो यानी 3.64 अरब डॉलर के बहुत करीब है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत का तेल आयात जुलाई में 2.7 बिलियन यूरो था। अगस्त में ये बढ़कर 2.9 बिलियन यूरो हो गया है। वहीं चीन का तेल आयात जुलाई में 4.1 बिलियन यूरो था जो अगस्त में घटकर 3.1 बिलियन यूरो हो गया। चीन ने रूस से तेल खरीदने में थोड़ी कमी जरूर लाई। लेकिन भारत ने तो सबको चौंका दिया। भारत ने 50 प्रतिशत टैरिफ के बावजूद जुलाई में रूस से रिकॉर्डतोड़ स्तर पर तेल खरीदा। भारत का तेल आयात जुलाई से बढ़कर अगस्त में और ज्यादा दिख रहा है। अमेरिका भारत पर दबाव डाल रहा है कि वो रूस से तेल न खरीदे। लेकिन इस धमकी के बावजूद भारत तो लगातार रिकॉर्डस्तर पर तेल खरीदकर सबको चौंका रहा है

प्रमुख खबरें

Pitampura Ramleela में रावण के साथ जलेगा 30 फुट का कॉकरोच, आयोजक बोले- स्वच्छता के लिए फैसला

Maharashtra Drought: सूखा पीड़ित किसानों को सिलाई मशीन और राशन किट देगी शिवसेना, Shinde का एलान

KC Tyagi बोले- असहमति देशद्रोह नहीं, नेता केंद्रित राजनीति की परिपाटी तोड़ें लोकतंत्रवादी

Kolkata के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ से भगदड़, 25 लोग घायल