अब महाराष्ट्र कांग्रेस में फूट! अशोक चव्हाण और फडणवीस की मुलाकात, बीजेपी में शामिल हो सकते हैं 3 नेता और 9 विधायक

By अभिनय आकाश | Sep 02, 2022

गणेशोत्सव के दौरान देखा महाराष्ट्र का राजनीतिक घटनाक्रम भी जोर पकड़ रहा है। एक तरफ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बैठकें शुरू हो गई हैं। वहीं बीजेपी गठबंधन में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के दौरे की बात हो रही है। अब एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। अशोक चव्हाण ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। अशोक चव्हाण और देवेंद्र फडणवीस के बीच बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है। कांग्रेस के भीतर आंतरिक मतभेदों के कारण पहले ही कई लोगों ने इस्तीफा दे दिया है। महाराष्ट्र में भी कांग्रेस में फूट की आशंका है। चर्चा यह भी है कि शिंदे-फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस के दो पूर्व नेता जल्द ही शपथ ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: गणपति उत्सव के दौरान मुंबई के दौरे पर आयेंगे अमित शाह, शिंदे और फडणवीस से हो सकती है मुलाकात

चव्हाण-फडणवीस की मुलाकात से ये राजनीतिक चर्चा जोर पकड़नी शुरू हो गई है।

गौरतलब है कि विधानसभा में शिंदे-फडणवीस सरकार के विश्वास मत प्रस्ताव में वे गैरहाजिर रहे थे। अपने धन्यवाद भाषण में देवेंद्र फडणवीस ने यह कह कर उनका आभार माना था कि, ‘जो अदृश्य हाथ हमारे पीछे रहे, उनको भी मैं धन्यवाद देना चाहता हूं।’ बाद में यह सफाई आई कि देर से पहुंचने की वजह से वे विश्वास मत प्रस्ताव के विरोध में वोट नहीं दे पाए।  

प्रमुख खबरें

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!

डील कराने वाले कतर ने ही कर दी गद्दारी, ईरान ने फिर घुसकर मचाई तबाही

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, Lords में 300वां इंटरनेशनल मैच खेल सबसे युवा भारतीय महिला बनीं

Shraddha Walkar Case: तिहाड़ जेल में MA की परीक्षा देगा आफताब, Court ने रद्द की 20 जुलाई की सुनवाई