अब एसपी सिंह बघेल का बदला गया विभाग, कानून मंत्रालय से हटे, बनाए गए स्वास्थ्य राज्य मंत्री

By अंकित सिंह | May 18, 2023

सीनियर मंत्री के बाद अब जूनियर मंत्री को भी कानून मंत्रालय से हटा दिया गया है। कानून मंत्रालय में राज्यमंत्री के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे एसपी सिंह बघेल को अब स्वास्थ्य राज्य मंत्री बना दिया गया है। इससे पहले आज से ही किरेन रिजिजू को भी कानून मंत्रालय से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। मोदी सरकार का अपने आप में एक बड़ा फैसला है। एक ही दिन में कानून मंत्रालय संभाल रहे दोनों मंत्रियों को बदल दिया गया है। 


केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को दो मंत्रियों के विभागों में बदलाव करते हुए किरेन रीजीजू की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया। रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का पुन:आबंटन किया है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी