अब 18 सालों का लंबा इंतजार आज होगा खत्म, IPL को आज मिलेगा नया Champion

By रितिका कमठान | Jun 03, 2025

इंडियन प्रीमियर लीग का हर सीजन कई उत्साह और आकर्षण के भरा होता है। कई वर्षों बाद इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में खेलती हुई फैंस को दिखाई देगी। आरसीबी के फाइनल में पहुंचने के बाद ई साला कप नामदे (इस साल, कप हमारा है) फिर से नारा बन गया है।

बता दें कि खिताब जीतने के लिए आरसीबी ने अब तक कुल तीन बार संघर्ष किया है। इसी कड़ी में चौथी बार आरसीबी मंगलवार के फाइनल में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी। पंजाब का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2017 में पांचवां स्थान रहा है, जब ग्लेन मैक्सवेल कप्तान और वीरेंद्र सहवाग मुख्य कोच थे।

बता दें कि पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स ही ऐसी टीमें बची हैं जिन्होंने अब तक एक बार भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं उठाई है। हालांकि ये आंकड़ा आज बदल जाएगा जब एक बार फिर पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनने का मौका मिलेगा।

प्रमुख खबरें

UP के Badaun में पुलिस टीम पर पथराव के बाद 8 लोग गिरफ्तार, 2 FIR दर्ज

FSSAI ने Aerocity के JW Marriott और Andaz होटल को भेजा नोटिस, मिली थीं कई खामियां

Bihar Flood Alert: Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले गए, नेपाल में बाढ़ के बाद सतर्कता

बच्चों के लिए विपुल साहित्य की रचना समय की जरूरत: रघुनंदन शर्मा