अब औरंगजेब नहीं, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से जाना जाएगा लुटियंस दिल्ली का यह लेन

By अंकित सिंह | Jun 29, 2023

एनडीएमसी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि लुटियंस दिल्ली का औरंगजेब लेन अब डॉ एपीजे अब्दुल कलाम लेन के नाम से जाना जाएगा। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने अपने सदस्यों की एक बैठक में सड़क का नाम बदलने को मंजूरी दे दी। एनडीएमसी ने अगस्त 2015 में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया था। औरंगजेब लेन अब्दुल कलाम रोड को पृथ्वी राज रोड से जोड़ती है। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि इस बदलाव का प्रस्ताव बुधवार को परिषद की बैठक में रखा गया और इसे मंजूरी दे दी गई। 

इसे भी पढ़ें: 'भारत में कोई भी मुस्लिम औरंगजेब का वंशज नहीं', फडणवीस बोले- राष्ट्रवादी मुसलमान शिवाजी का सम्मान करते हैं

एनडीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि 2015 में औरंगजेब रोड का नाम बदलने के बाद, यह पहली बार है कि लेन का नाम बदलने का मुद्दा औपचारिक रूप से उठाया गया है। अधिकारी ने कहा, "इसे उसी परिषद की बैठक में उठाया गया और बाद में पारित कर दिया गया।" एनडीएमसी ने ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) दूसरा अधिनियम, 2011’ की वैधता के विस्तार को भी अपनी मंजूरी दे दी है। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप