मध्य प्रदेश में अब तबादले 7 अगस्त तक जारी रहेंगे , कैबिनेट में लिया गया फैसला

By सुयश भट्ट | Jul 27, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की कैबिनेट बैठक के बाद तबादलों की समय सीमा को एक सप्ताह बढ़ाने का फैसला लिया गया है। 7 अगस्त तक तबादले जारी रहेंगे। प्रदेश में 1 जुलाई से नई तबादला नीति लागू हुई थी।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कैबिनेट ने प्रदेश में तबादलों की तारीख को बढ़ाकर अब 7 अगस्त तक करने का फैसला किया है। पहले 31 जुलाई तक थी, जिसे आज  कैबिनेट की बैठक में 1 सप्ताह बढ़ाने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें:प्रदेश में तबादले की आड़ में चल रही है ठगी कमाई , खुद को मंत्री का पीए बता कर ली 40 हजार की रिश्वत

वहीं कैबिनेट मे दंत चिकित्सकों के पदों को भी स्वीकृति दी गई है। संयुक्त संचालक दंत स्वास्थ उपसंचालक दंत स्वास्थ्य के पद, संभागीय कार्यालय स्तर पर उपसंचालक दंत स्वास्थ्य के 7 पद शहरी क्षेत्र में जिला चिकित्सालय में दंत विशेषज्ञ के 34 पद, दंत चिकित्सक के 46 पद। इस प्रकार कुल 89 पद निर्मित किए जाने का आज कैबिनेट में फैसला लिया गया है।

प्रमुख खबरें

NEET गड़बड़ी पर Rahul Gandhi का PM Modi पर पलटवार: छात्र नहीं, आपको उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए

IIT Jodhpur Admission: बिना JEE के भी मिलेगा IIT में दाखिला, BS Management and Technology कोर्स के लिए आवेदन शुरू

जादूमणि सिंह ने Commonwealth Games में जीता Silver Medal, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार

Babbu Maan ने एडिलेड में गुरुद्वारे में आग की घटना के बाद कॉन्सर्ट किया रद्द