Sheikh Hasina के लिए NSA डोभाल ने तैयार किया 2 बड़ा प्लान, कहां होगा नया ठिकाना?

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2024

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना इस वक्त भारत में मौजूद हैं। भारत लगातार उनके लिए कई तरह के प्लान तैयार कर रहा है। शेख हसीना लंदन में शरण लेना चाहती हैं। इसके अलावा वो कई और ऑपशन भी तलाश रही है। इसके लिए उनकी मुलाकात भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से हो चुकी है। दोनों के बीच डेढ़ घंटे लंबी चर्चा भी हुई है। इसके अलावा भारत सरकार का विदेश मंत्रालय हरेक गतिविधियों को लगातार मॉनिटर कर रहा है। भारत सरकार की तरफ से बांग्लादेशी सेना प्रमुख से भी बातचीत की गई है। बांग्लादेश में मौजूद भारतीयों की सुरक्षा पर भी जोर दिया गया है। वहीं इन सब के बीच शेख हसीना का क्या होगा ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेशी सेना ने शीर्ष पदों पर बड़ा फेरबदल किया, मेजर जनरल Ziaul Ahsan को हटाया गया

 भारतीय वायुसेना ने हिंडन एयरबेस से सफदरजंग हवाई अड्डे तक अपनी ड्रिल की है। अगर लंबे वक्त तक शेख हसीना को रुकना हो तो उन्हें कैसे लाया जाए इसकी तैयारी की जा रही है। एनएसए अजित डोभाल पूरे मामले को हैंडल कर रहे हैं। जान को खतरे के बीच शेख हसीना बांग्लादेश छोड़ भारत तो आ गईं। लेकिन अब तक उन्हें मिल रहे संरक्षण के पीछे भारतीय वायु सेना के गरूड़ कमांडोज की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। हिंडन एयरबेस एशिया का सबसे सुरक्षित एयरबेस माना जाता है। वो एयरबेस जिसपर भारतीय वायुसेना का फुल कंट्रोल है। जहां से वायु सेना सबसे ज्यादा संचालित होती है। जहां पर भारतीय वायुसेना के एक से बढ़कर एक विमान और फाइटर जेट मौजूद हैं। 

प्रमुख खबरें

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य

Agar Malwa Road Accident: PM Narendra Modi ने जताया दुख, PMNRF से मुआवजे का किया ऐलान