एनएसजी के कमांडो की हुई मॉक ड्रिल, आंतकी हमले से बचने जतु चलाया एंटी टेरेसिस्ट ऑपेरशन

By सुयश भट्ट | Aug 27, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल और भारत भवन में एनएसजी के कमांडोज ने मॉक ड्रिल की है। इसमें आतंकी हमले से निपटने के लिए एनएसजी कमांडोज ने एंटी टेरेरिस्ट ऑपरेशन भी चलाया। एनएसजी के कमांडोज की टीम कोलकाता, मुंबई और दिल्ली से आई थी।

आपको बता दें कि इस मॉक ड्रील के लिए पहले एक घटना स्थल तैयार किया गया। इसके बाद कुछ आतंकी भारत भवन में घुसे और लोगों को बंधक बनाया गया। इसकी जानकारी पुलिस को मिली और एटीएस और फिर एनएसजी कमांडोज की एंट्री हुई। एनएसजी के कमांडो ने बहादुरी से आतंकियों का सामना किया। फिर आतंकियों को खत्म करके भारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इसे भी पढ़ें:प्रदर्शन में भैंस का इस्तेमाल करना कांग्रेस को पड़ा भारी, पशु क्रूरता का मामला हुआ दर्ज 

बताया जा रहा है कि इस दौरान एनएसजी‌ के अफसर, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, एमपी पुलिस के अधिकारी और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इसके साथ ही पूरी सुरक्षा के साथ इस ड्रिल को संपन्न किया गया।

प्रमुख खबरें

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी

Delhi Police Crime Branch के दफ्तर पहुंचे CJP नेता सौरव दास, Jantar Mantar मामले में पूछताछ