भोपाल में NSUI कार्यकर्ताओं ने किया CM निवास का घेराव, पुलिस ने की लाठीचार्ज

By Suyash Bhatt | Nov 25, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में नई शिक्षा नीति के विरोध में नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को बैरिकेड्स तोड़ने और पुलिस पर कथित तौर पर पथराव करने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

पुलिस ने एनएसयूआई के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है और उन्हें खुली जेल में ले गई है। पुलिस के लाठीचार्ज में कुछ प्रदर्शनकारियों को चोटें भी आई हैं। प्रदेश भर से एनएसयूआई के कार्यकर्ता गुरुवार सुबह भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एकत्रित हुए और नई शिक्षा नीति व महंगाई के विरोध में धरना शुरू कर दिया।

आपको बता दें कि उन्होंने पीसीसी कार्यालय से एक रैली निकाली और घेराव करने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे थे। चूंकि पुलिस ने पीसीसी कार्यालय से कुछ मीटर की दूरी पर रेड क्रॉस स्क्वायर पर बैरिकेड्स लगा दिए थे इसलिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। उनका पुलिस कर्मियों से विवाद हो गया।

इसे भी पढ़ें:PM मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का किया शिलान्यास, बोले- दिल्ली NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश वालों को होगा बड़ा लाभ 

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एनएसयूआई के कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस टीम पर पथराव किया। इसके चलते पुलिस को बेकाबू प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।