NEET-UG Re-Exam से पहले NTA की बड़ी तैयारी, देशभर में Security Drill, सुरक्षा चाक-चौबंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2026

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा को सुचारू, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने के प्रयासों के तहत शनिवार को देशभर में ‘मॉक ड्रिल’ की जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी स्थित राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) कार्यालय में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को सुचारू और निर्बाध रूप से कराने के लिए सुरक्षा और प्रशासन से जुड़े व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि देशव्यापी ‘मॉक ड्रिल’ का उद्देश्य परीक्षा केंद्रों की तैयारियों को परखना और इस प्रक्रिया में शामिल विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को बेहतर बनाना है।

प्रमुख खबरें

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre