एनटीपीसी का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ तीन गुना होकर 4,649 करोड़ रुपये पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी का बीते वित्त वर्ष की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ तीन गुना होकर 4,649.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,629.86 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था। बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 31,687.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 31,330.25 करोड़ रुपये थी। बीते पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का शुद्ध लाभ 14,969.40 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में 11,191.98 करोड़ रुपये था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 135 नए मामले सामने आए, सात और मरीजों की मौत

मार्च तिमाही में एनटीपीसी का कुल बिजली उत्पादन 77.63 अरब यूनिट (बीयू) रहा, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 68.27 अरब यूनिट रहा था। 2020-21 में कंपनी का बिजली उत्पादन 270.90 अरब यूनिट रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 259.61 अरब यूनिट था।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा