पंचतत्व में विलीन हुए मिल्खा सिंह, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Milkha singh

चंडीगढ़ में 'फ्लाइंग सिख' का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, पंजाब के राज्यपाल और पंजाब के खेल मंत्री समेत कई लोग मौजूद रहे।

नयी दिल्ली। भारत के महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। चंडीगढ़ में 'फ्लाइंग सिख' का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, पंजाब के राज्यपाल और पंजाब के खेल मंत्री समेत कई लोग मौजूद रहे। बता दें कि मिल्खा सिंह का एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शुक्रवार को निधन हो गया।

इसे भी पढ़ें: मिल्खा सिंह की याद में भारतीय खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी 

एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि मिल्खा सिंह ने रात 11:30 पर आखिरी सांस ली। उनकी हालत शाम से ही खराब थी और बुखार के साथ आक्सीजन भी कम हो गई थी। वह यहां पीजीआईएमईआर के आईसीयू में भर्ती थे। उन्हें पिछले महीने कोरोना हुआ था और बुधवार को उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा

पंजाब सरकार ने मिल्खा सिंह के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया,‘‘मैने निर्देश दिया है कि दिवंगत मिल्खा सिंह जी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।’’ उन्होंने लिखा,‘‘इसके साथ ही इस महान खिलाड़ी के प्रति सम्मान स्वरूप पंजाब में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़