देश में कोरोना मरीजों की तादाद 1.39 लाख के करीब, 24 घंटे में रिकॉर्ड 6977 ताजा केस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2020

नयी दिल्ली। देश में सोमवार को लगातार चौथे दिन, एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में 6,977 नये मामले सामने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले 1,38,845 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 4,021 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 154 लोगों की मौत हुई। मंत्रालय ने बताया कि देश में 77,103 लोग अब भी संक्रमित हैं जबकि 57,720 लोग स्वस्थ हुए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अब तक 41.57 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं।” संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

रविवार सुबह से लेकर अब तक हुई 154 मौतों में से, 58 महाराष्ट्र में, 30 दिल्ली में, 29 गुजरात में, नौ मध्य प्रदेश में, आठ तमिलनाडु में, छह उत्तर प्रदेश में, चार तेलंगाना में, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में तीन-तीन, बिहार में दो और पंजाब तथा उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। कुल 4,021 मृतकों में से सबसे अधिक 1,635 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद 858 गुजरात में, मध्य प्रदेश में 290, पश्चिम बंगाल में 272, दिल्ली में 261, राजस्थान में 163, उत्तर प्रदेश में 161, तमिलनाडु में 111 और आंध्र प्रदेश में 56 मौत हुई है। तेलंगाना में मृतक संख्या 53, कर्नाटक में 42 और पंजाब में 40 हो गई है। जम्मू-कश्मीर में बीमारी के कारण 21 लोगों ने, हरियाणा में 16 जबकि बिहार में 13 और ओडिशा में सात लोगों ने जान गंवाई है। केरल, झारखंड और असम में अब तक चार-चार लोगों की मौत हुई है। चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से तीन-तीन लोगों की जबकि मेघालय में अब तक एक व्यक्ति की मौत हुई है। मंत्रालय के डेटा के मुताबिक 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई हैं।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी