By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2022
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में घरों में पृथकवास वाले कोविड रोगियों की संख्या में छह गुना से अधिक वृद्धि हुई है और आधिकारिक आंकड़े के अनुसार 11 अप्रैल को जहां ऐसे रोगियों की संख्या 447 थी, 24 अप्रैल को बढ़कर 2,812 हो गयी। इस अवधि में अस्पतालों में भर्ती संक्रमितों की संख्या भी 17 से बढ़कर 80 हो गयी है।