गर्मी से अभी नहीं मिलने वाली है राहत, आने वाले दिनों में और बरपाएगी कहर

heat
ANI pictures
अंकित सिंह । Apr 25 2022 5:06PM

स्कॉटलैंड के मौसम विज्ञानिक के स्कॉट डंकन ने एक बड़ी चेतावनी दे दी है। स्कॉट डंका ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि खतरनाक और और झुलसाने वाली गर्मी भारत और पाकिस्तान की ओर फिलहाल बढ़ रही है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी लगातार जारी है। भारत के साथ ही पाकिस्तान में भी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। दोनों ही देश वर्तमान में 40 से 50 डिग्री सेल्सियस की गर्मी का सामना कर रहे हैं। गर्मी ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। हालांकि गर्मी से फिलहाल राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। इन सबके बीच स्कॉटलैंड के मौसम विज्ञानिक के स्कॉट डंकन ने एक बड़ी चेतावनी दे दी है। स्कॉट डंका ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि खतरनाक और और झुलसाने वाली गर्मी भारत और पाकिस्तान की ओर फिलहाल बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में भीषण गर्मी ने बढ़ाई पानी की किल्लत, जल मंत्री के आवास के बाहर परेशान लोगों का प्रदर्शन

स्कॉट डंकन के मुताबिक अप्रैल में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ जाएगा। इसके अलावा उच्चतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। स्कॉट डंकन ने तो यह भी दावा कर दिया है कि पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दोनों ही देशों में गर्मी काफी पहले शुरू हो गई थी, मार्च में ही इसकी शुरुआत हुई थी। इसके साथ ही स्कॉट डंकन ने एक ग्राफिक्स भी साझा किया है जिसमें दुनिया के इस हिस्से में बढ़ती गर्मी को दर्शाने की कोशिश की गई है। स्कॉट डंकन ने दावा किया है कि जैसे-जैसे हमारा ग्रह गर्म होता है हीटवेव और ताकतवर होता जाता है। भारत और पाकिस्तान के तापमान में 19वीं सदी के बाद बड़ा बदलाव भी आया है।

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन संकट के बीच गेहूं निर्यात की मांग बढ़ने से मध्य प्रदेश के किसानों को फायदा

दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ने का अनुमान है, लेकिन बृहस्पतिवार तक भीषण गर्मी की संभावना नहीं है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को दी। दिल्ली के आधार स्टेशन सफदरजंग वेधशाला ने रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से दो डिग्री कम है। साफ आसमान के बीच सोमवार को पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने और बृहस्पतिवार तक धीरे-धीरे 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़