जम्मू-कश्मीर में एमबीबीएस सीटों की संख्या 500 से बढ़कर 1100 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2020

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों (जीएमसी) में एमबीबीएस कोर्स की सीटों की संख्या वर्ष 2018-19 की 500 सीटों से बढ़ा कर वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2020-2021 के लिए 1100 कर दी गई है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीटों की संख्या में बढ़ोत्तरी के बाबत स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की तरफ से अनुमति पत्र भी प्राप्त हो चुका है। इसके तहत इस शैक्षणिक सत्र के लिए जीएमसी डोडा में एमबीबीएस के 100 छात्रों को प्रवेश दिए जाने की अनुमति दी गई है। 

प्रमुख खबरें

अंत्योदय: विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

India Wins First Shooting Gold | आखिरी समय में लिए गए फ़ैसले ने पटल दी बाजी... कमलजीत और सुरुचि ने शूटिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Congress का PM Modi पर आरोप, 2024 के बाद SSR रोककर Gen-Z के वोटिंग अधिकार को किया प्रभावित

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10m Air Pistol में जीता Gold