कोरोना से इंदौर में दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या 21 पर पहुंची, 40 नये मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आये छह और मरीजों की मौत की सूचना बुधवार को मिली। इसके साथ ही, शहर में संक्रमण से मरने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 21 पर पहुंच गयी है। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘47 से 59 वर्ष की उम्र के छह पुरुषों ने पिछले तीन दिन में शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान दम तोड़ा। इनकी मौत से पहले लिये गये नमूनों की जांच रिपोर्ट से पता चला है कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों की तादाद 173 से बढ़कर 213 पर पहुंच गयी है। शहर में पिछले 24 घंटे में इस महामारी के 40 नये मामले सामने आये हैं।’’ उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बाद स्थानीय अस्पतालों में भर्ती 13 मरीजों की हालत गंभीर है, जबकि इलाज के बाद स्वस्थ पाये जाने पर 11 लोगों को अस्पताल से पहले ही छुट्टी दी जा चुकी है। इस बीच, प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के जिन 11 नये इलाकों में कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं, उन्हें कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए वहां आम लोगों की आवा-जाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है ताकि इस महामारी के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। 

इसे भी पढ़ें: इंदौर पुलिस पर पत्थर बरसाने वाले चार आरोपियों पर रासुका, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand